27 अगस्त: कैसा रहेगा आज का दिन आपके लिए? क्या कहते हैं आज के सितारे? दैनिक राशिफल 2019 के माध्यम से जानिए आज का राशिफल और पूरे दिन की घटनाओं की जानकारी।

दैनिक राशिफल 27 अगस्त 2019




मेष

आपके दिमाग में आज कोई अद्भुत विचार आएगा और आपको इसे हाथोहाथ केवल इसीलिए रद्द नही क्र देना चाहिए क्योंकि आपको इसका हो पाना मुश्किल लग रहा है|  आज बड़ा सोचने और ऊँचाइयों को छूने का दिन है|  ऐसा करने के लिए आपको बाधाओं की सूची बनाकर अच्छी योजना बनानी अहि और आप पायेंगे कि परेशानियों से खुद-ब-खुद समाधान नजर आने लगेंगे|

स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आपसे कितना भी तेज गति से काम करने की उम्मीद क्यों की जाए आप आराम से सब काम पूरे काम कर पायेंगे हालाँकि यह आपको भी मानना होगा कि अगर आपका मूड अच्छा रहे तो आप समस्याओं को और भी अच्छे तरीके से सुलझा पायेंगे| इससे आपको नए जोश की अनुभूति भी होगी| आपको ठंड या इसी तरह की कोई अन्य तकलीफ हो सकती है जो कम समय तक रहने पर भी तकलीफ देगी| इसका ध्यान रखें कि आप क्या छू रहें हैं और कई बार अपने हाथ धो लें|

प्यार और संबंध राशिफल
पिछले कुछ दिनों से आपके वर्तमान या होने वाले सम्बन्ध को लेकर आपके मन में ढेर सारी चिंताएं और संदेह हैं|  आज सारे संदेह मिट जायेंगे और आप अपने सम्बन्ध और अपने पार्टनर के बारे में स्पष्ट होकर सोच पायेंगे|  आप अपनी लव लाइफ के बारे में अच्छा और स्पष्ट निर्णय भी ले पायेंगे|

कैरियर और धन राशिफल
आपकी आय और कैरियर को प्रभावित करने वाले ग्रहों के बीच का गठबंधन अब अपनी मजबूत केंद्र बिंदु पर आ रहा हैं। इसका मतलब यह है की अगर आप अपने कैरियर के लिए अपने समय और ऊर्जा से कार्य करते है,  तो आपकी जमा राशि को बढ़ावा मिलेगा| आप में ऐसी ऊर्जा और क्षमता है की आप और अधिक कार्य करके अपनी आय में और सुधार ला सकते है|

वृषभ

एक वृद्ध व्यक्ति सोचने के लिए मजबूर करेगा| योजना बनाना और प्राथमिकताएं तय करना आपकी खासियत हैं| अपना काम करें, सब सही होगा| शांति बनाये रखें और धीरज से काम लें| कोई आपसे आज मिलने आएगा| अपनी सेहत और आराम का ख़ास ध्यान रखें| जल्द ही ऐसी वित्तीय स्थिति बन रही है जो आपके लिए फायदे का सौदा साबित होगी|

स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आज पानी से जुडी कोई दुर्घटना हो सकती है| इसीलिए अगर आप तैराकी, सीलिंग या सर्फिंग के लिए जा रहे हैं तो अतिरिक्त सावधानी रखें|  इसके अलावा आपकी तबियत बहुत अच्छी रहेगी और आप नई व्यायाम या योग कक्षाएं शुरू कर सकते हैं| अपने आसपास किसी से आप और अच्छी शारीरिक फिटनेस हासिल करने के लिए प्रेरित होंगे|

प्यार और संबंध राशिफल
आपको और आपके पार्टनर को एक साथ अच्छा समय बिताये हुए काफी समय बीत गया है|  अपने व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद अपने पार्टनर के लिए कुछ समय निकालें|  अपने पार्टनर के लिए कुछ उपहार या कोई काम आने वाली चीज भी खरीद सकते हैं,  इससे उन्हें आपके प्यार और देखभाल का अंदाजा भी हो जाएगा|

कैरियर और धन राशिफल
कुछ वित्त और कैरियर के विभिन्न अवसर आज आपके सामने आ सकते हैं और आप उन्हें लेने के लिए अभिभूत होंगे लेकिन थोड़ा उलझन भी महसूस कर सकते हैं की किस दिशा में जाये| सावधान रहें की ये अनिर्णय आपको पंगु न बनाये| अगर आप सही दिशा में आगे बढ़ते है,  तो यह पूरी तरह से आपके वित्तीय भविष्य को बदल सकता हैं। त्वरित और निर्णायक कार्रवाई आज के दिन की आवश्यकता है।


मिथुन

अपने प्रति ईमानदार रहें क्योकि इसी से आप हरेक स्थिति में खुश रह पायेंगे|  केवल दूसरों की परवाह करने के लिए अपनी इच्छाओं का बलिदान न करें , जो आपको भी अच्छा लगे, वही करें|  आपको यह सोचने में कुछ समस्या हो सकती है कि कहां से शुरू करूं, इसलिए सारे पहलू देखकर अपनी प्राथमिकताएं तय कर लें|

स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आज का दिन आपके लिए काफी उलझन भरा रहेगा , आपको कई तरह की सलाह तथा सभी दिशायों में कई तरह के मौके दिखाई देंगे| आपको कई तरह की शक्तिया अपनी तरफ खीचने की कोशिश करेंगी लेकिन हर किसी को खुश करने की कोशिश न करें| इसके स्थान पर अपने मन की ही सुनें बेशक आपको इस वक्त अपने मन की सुनना और करना ठीक न लगता हो|

प्यार और संबंध राशिफल
आपको कोई ऐसी सूचना मिलेगी जिससे आपको अपने पार्टनर के बारे में जानने में मदद मिलेगी|  इससे आपका सम्बन्ध बेहतर होगा|  पिछले कुछ दिनों से आपका पार्टनर उलझाने वाले और वहम में डालने वाले संकेत दे रहा है लेकिन आज आप उनके इस व्यवहार का कारण समझ पायेंगे| इससे आपको भविष्य में अपने इस सम्बन्ध का रास्ता तय करने सम्बन्धी फैसला लेने में मदद मिलेगी|

कैरियर और धन राशिफल
आज आपके कार्य क्षेत्र में आपके सितारे आपका साथ देंगे| ये आपकी वित्तीय जरुरतो के लिए काफी संतोषजनक है,  लेकिन यह कार्यालय में ईर्ष्या को भी जन्म देगा| आज आपको अपने सहयोगियों के साथ पुराने बातें भूलकर उनके साथ आगे बढ़ना है परन्तु आपको दुश्मन और दोस्त की पहचान करने की भी जरूरत है क्यों की कोई सहकर्मी आपके करियर के विपरीत कार्य कर सकता है जो की आपके करियर के लिए हानिकारक है।


कर्क

आप पिछले कुछ समय से उपेक्षित महसूस कर रहे हैं लेकिन आज आप पर सबका ध्यान आएगा|  लाइमलाइट आप पर रहेगी और आप आसानी से इस अवसर का लाभ उठाकर खुद को साबित कर पायेंगे|  यह किसी नए दोस्त के मिलने, पुराने के सामने आने या कार्यस्थल की किसी स्थिति से सम्बंधित भी हो सकता है|

स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आज का सारा दिन बदलाव के नाम रहेगा| आप किसी ऐसे आदमी के संपर्क में आ सकते हैं जो या तो आपके जीवन में बदलाव का कारण बनेगा या ऐसे लोगों से आपकी मुलाक़ात करवाएगा जो आपकी जिन्दगी में बदलाव लायेंगे| हालाँकि.सभी तरह के परिवर्तन आपके लिए अच्छे नही हैं| किसी बदलाव को लागू करने से पहले यह तय कर लें कि यह लम्बे समय में आपके लिए अच्छे परिणाम दे पायेगा या नही ?

प्यार और संबंध राशिफल
अगर आपको अपने तरीके और अपने पार्टनर के तरीके में से एक को चुनना पड़े तो आपके सामने एक मुश्किल स्थिति आ जायेगी लेकिन शांति बनाये रखें और किसी भी मुद्दे को लेकर अपने पार्टनर से आक्रामक तरीके से सवाल न करें|  जितना प्यार वो आपसे करते हैं,  उसे लौटाने की कोशिश करें और किसी और के कहे अनुसार चलने की बजाय उस मुश्किल समय की याद उन्हें दिलाएं जो आपने एक साथ काटा था|

कैरियर और धन राशिफल
आप चुस्त,  विश्वसनीय,  दृढ़ और सक्रिय हैं। ये गुण आपको किसी भी साक्षात्कार में आगे रखने में आपकी मदद करेंगे| आप आज अगर किसी भी साक्षात्कार के लिए जा रहे हैं तो अपनी शारीरिक भाषा पर ध्यान दे| आज का दिन सफेद रंग शुभ है और अपने कपड़ों के कुछ हिस्से में यह रंग पहने| वित्तीय मामलों आज औसत रहेंगे| आज आप संपत्ति खरीदने की योजना भी बना सकते है|


सिंह

आपकी प्रकृति उत्सुक और अदमनीय है और आप किसी भी प्रकार का नियंत्रण पसंद ना करते| आपको ऐसा करने की जरूरत भी नही है , इसके स्तान पर ख़ुशी और प्यार दें और आपको भी बदले में खूब ख़ुशी और प्यार मिलेगा| अपनी काम की मारामारी वाली जिन्दगी में अपने सहकर्मियों के साथ किसी छोटी सी यात्रा पर जाकर रंग भर सकते हैं|

स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आज आपको अपनी शारीरिक फिटनेस को और भी दुरुस्त करने के लिए किसी से प्रेरणा मिलेगीI आप दिमागी तौर पर यह बात अच्छे से जानते हैं कि आपको अपनी फिटनेस को सुधारना है लेकिन करने के नाम पर आप पीछे हटते रहे हैंI  आज आप किसी ऐसे व्यक्ति से मिलेंगे जो चाहे खुद बहुत अच्छे रूप-आकार का स्वामी न हो, लेकिन आपको अवश्य प्रेरित करेगाI आज आप कोई नया व्यायाम कार्यक्रम या खाने का नया पैटर्न शुरू कर सकते हैंI

प्यार और संबंध राशिफल
आप हाल फिलहाल अपने जीवन में हर तरह के संबंधों को लेकर लापरवाह रहे हैं लेकिन आपको समय रहते इनमे आ गई दूरी को कम करने के लिए कदम उठाने चाहिए|  आपके पार्टनर ने आपके मुश्किल समय में आपका काफी साथ दिया है लेकिन आप उसी उत्साह से उनका साथ नही दे पाए हैं| केवल अपने साथी की कमियां ढूँढने में न लगे रहें|  आपने अभी तक इस बात पर ध्यान नही दिया है कि उन्होंने खुद में कितना सुधार कर लिया है|
 

कैरियर और धन राशिफल
कुछ हफ्तों से एक प्रवृत्ति को बल मिल रहा था और उसका परिणाम आज दिखाई देगा। परिणाम दोहन करने के लिए अपने आप को तैयार रखे| योग्य व्यक्तियों से मेल जोल बढ़ा कर रखे| सकरात्मक बातचीत से एक अभिनव व्यापार विचार को गति मिलेगी| जो आपके पास है उससे आपको संतुष्ट रहना चाहिए| लालच को बढ़ने न दे। आपकी आत्मा एवं अंतर्मन आपको गलत चीजों से दूर रहने में मदद करेगा|
कन्या

आज के दिन की खासियत आपकी किसी प्रभावी व्यक्ति से मुलाकात रहेगी जिसका प्रभाव आपके जीवन पर पर काफी लम्बे समय तक रहेगा|  आप किसी ऐसीस्थिति या व्यक्ति के संपर्क में भी आ सकते हैं जहाँ आपको विपरीत दृष्टिकोणों का सामना करना पड़ सकता है|  आपको रचनात्मक आलोचना को सही तरीके से ही लें और बदतमीज हुए बिना ही अपनी बात को समझाने से कोशिश करें|

स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आज आप बहुत अच्छे स्वास्थय और तनावरहित मूड का आनंद लेंगे| इस समय का उपयोग अपनी किसी अच्छी-खासी शारीरिक मेहनत वाली गतिविधि के लिए करें जो आपको अच्छी लगती है| बाल गेम का मजा लें या जिम में पसीना बहायें|  स्वस्थ शरीर के कारण आप खुशमिजाज रहेंगे, इसीलिए दोस्तों के साथ मिल-बैठने के लिए बहुत अच्छा दिन है|

प्यार और संबंध राशिफल
अपने अपनी सारी बातें अपने तक ही सीमित रखी हुई थी और समय है की आप अपने साथी के साथ इसे साझा करे| यदि आपके कुछ रहस्य और डर है,  तो उनका भली भांति सामना करे| आपका साथी बातो को साझा रखने में विश्वास करता है और वह आपके स्वभाव की सराहना करेगा| कुंभ की राशि का चंद्रमा आपकी कुंडली में चमक भिखेर रहा है और एक दूसरे से अपनी बात साझा करने के साथ ये आपके रिश्ते को काफी दूर तक ले जाएगा|


कैरियर और धन राशिफल
आप पर अपने व्यक्तिगत और व्यावसायिक दोनों जीवन में भारी जिम्मेदारियों का भार है,  इसलिए आपको अपने समय का प्रबंधन उचित तरीके से करना होगा हालाँकि आपके सहकर्मी आपकी मदद के लिए आगे आ सकते है अगर आप उनसे सहयोग की मांग करे,  लेकिन अधिकता में कुछ न कहे क्योंकि एक बिंदु से आगे वे आपको न भी कह सकते है| आप में भविष्य की योजना बनाने के लिए आवश्यक ऊर्जा रहेगी|

तुला

इस बात की सम्भावना है कि कोई आपके आसपास आपके विचार चुराकर आने करियर में प्रगति करना चाहता है| इसीलिए किसी से बात करते हुए सावधान रहें| आपको इस समय बड़ी गंभीरता से अपने हित के बारे में सोचना है| अपने लम्बे सहकर्मी रह चुके लोगों के साथ भी अपनी जानकारियां साझी न करें|  इस दौरान धीरज से काम लेंगे तो जल्दी ही अपने शुभचिंतकों को भी पहचान जायेंगे|

स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आप काफी उर्जान्वित महसूस हो रहे हैं| यह सब आपके नियमित व्यायाम करने तथा संतुलित भोजन का परिणाम है, जिसका पालन आप लम्बे समय से करते आ रहे हैं| इसे बनाये रखें|  अगर संभव हो तो अपने स्वास्थ्य की जांच भी करा लें|  जो पेशे से स्वास्थ्य प्रशिक्षक हैं , उनके लिए करियर में बहुत अच्छा समय है|

प्यार और संबंध राशिफल
आज का दिन कुछ पारिवारिक कार्यकलापों के लिए बिलकुल उपयुक्त है|  अपने बच्चों को बाल गेम के लिए या फिर म्यूजियम या पार्क में ले जाएँ|  आप अपने माता पिता या बहन भाइयों के साथ भी समय बिता सकते हैं|  शाम का समय रोमांस के लिए बहुत अच्छा है लेकिन आपको इसके लिए कोई बड़ी पार्टी रखने की बजाय अन्तरंग सी मुलाकात रखनी चाहिए|  अब पारिवारिक जिम्मेदारियां आपकी प्राथमिकता बनेंगी|

कैरियर और धन राशिफल
आज आपको नयी नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है जो की आपके क्षेत्र से अलग होगा| आपको दोनों क्षेत्रो को आपस में तोलना होगा ताकि आप सही करियर का निर्णय ले सके,  हालाँकि ये आपके लिए काफी चुनौतीपूर्ण होगा पर आप पूरी तरह से अपना कार्य क्षेत्र को न बदले| आप अपने परिवार या अपनी जीवन संगिनी का मत भी ले सकते है की कौन सा कार्य क्षेत्र आपके लिए उपयुक्त रहेगा|

वृश्चिक

आज का दिन अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए बिलकुल सही है| आज आप सामान्य से अधिक आक्रामक और दृढ व्यवहार करेंगे| इससे आसपास के लोगों को आश्चर्य होगा|  उन्हें शायद आपके बारे में अपनी राय बदलने पर भी मजबूर होना पड़े|  लेकिन उनके आश्चर्य की भावना से आपको आज जरुरी मौका मिल जाएगा , इस अवसर का फायदा उठाने से न चूकें|

स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
जब तक आप अपने शारीरिक स्वास्थ्य के लिए एक सक्रिय घंटा नही निकालते तब तक आपके दिन का सदुपयोग नही हो पाता| ठंडे दिमाग से यह सोचने की कोशिश करें कि आप क्या क्या करते हैं और उनका आप पर कितना असर होता है| उदाहरण के लिए अपने सांस लेने के तरीके पर गौर करें और फिर यह देखें कि इससे आपकी बात या प्यार करने के तरीके पर क्या प्रभाव पड़ता है| आपले लिए इस समय सबसे अच्छी एक्सरसाइज योग है|

प्यार और संबंध राशिफल
एक शुष्क पतझड़ के बाद आपके जीवन में प्यार के फिर से सक्रिय होने की संभावना है| कुछ समय से आपका प्रेमी आपकी अनदेखी कर रहा था,  लेकिन अब वह अपने प्रयासों को दुगना करेगा ताकि इस अनदेखी की भरपाई हो सके| प्यार में आक्रामक न हो,  बल्कि उन पलो को याद करे जो की आपके लिए इतने महत्वपूर्ण थे| आपको अतीत की शिकायतों और पछ्तावो को पीछे छोड़ना होगा।

कैरियर और धन राशिफल
आज आपके कार्यालय में आपके और औरो के विचारो में भिन्नता रहेगी चाहे वह आपका सहकर्मी,  उच्च अधिकारी या आपका मालिक हो चाहे वो कोई भी हो पर निष्चय ही ये आपके स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डालेगा इसलिए आपको शांत मस्तिष्क से काम लेना है ताकि आप वाद विवाद से बचे रहे| अगर आप प्रातकाल: में दौड़ लगाने जैसा हल्का व्यायाम करे तो आप काफी हद तक अपने तनाव को दूर कर सकते है|


धनु

आपमें समर्पण की अद्भुत भावना आ गयी है| आपको परिवार से जुडी कई जिम्मेदारियां निभानी हैं और आप ऐसा बहुत अच्छे से करेंगे|  जीवन की चुनातियों से निपटने के लिए आप अपने कौशलों को निखारने और अपनी छुपी हुई क्षमता को बाहर लाने के प्रयासों में जुटे हुए हैं|  आपका सफ़र मुश्किल हो सकता है लेकिन आप इसका हरेक पल आनंद लेंगे|

स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आपकी सेहत और मिजाज दोनों ही बहुत अच्छे हैं| आपके कोई करीबी बीमार पड़ सकते हैं या बिमारी के लक्ष्ण दिखा सकते हैं| उनपर नजर रखें, जब भी हो सके, उनकी मदद करें|  घर पर भी कुछ अच्छा समय सबके साथ बितायेǀबाहर जाने या खाने से बचें|  आज आपको घरवालों के साथ रहकर घर के बने खाने का लुत्फ़ उठाना चाहिए|

प्यार और संबंध राशिफल
अपने काम के प्रति प्रतिबद्धता आपको अपने साथी से दूर ले जा सकती है। इसमें आपकी गलती नहीं है,  लेकिन अपने प्यार को उचित तरीके से अपने साथी के समक्ष प्रकट करे जो की आपके दिल में हैं| आपका साथी आपसे प्यार और ध्यान की अपेक्षा करता है| जो जुनून और दीवानगी आपके प्यार में से गायब हो गई थी,  वह आपके रिश्ते में फिर से अंकुरित होगी| अपने साथी को अपने प्यार की गहराइयों से अवगत कराएं|

कैरियर और धन राशिफल
अपने हाल फिलहाल इसलिए धन खोया क्यों की आपने अविवेकपूर्ण तरीके से जल्दी पैसे देने वाली मृगतृष्णाओ वाली परियोजनाओं में पैसे लगाया| इस तरह की और परियोजनाओं आपके समक्ष आएगी लेकिन आपको अपने विवेक का इस्तेमाल करना है अन्यथा आप वित्तीय परेशानी में फँस सकते है| आपको अपने निवेश के निर्णय चरणबध्द तरीके से लेने है और विशेषज्ञों की राय के अनुसार आगे बढ़ना है पर आपकी आदत है की सिर्फ खाली प्रस्तितुकरण एवं चमकती हुई चीज़ की तरफ भाग पड़ते है जो की आपको छोड़नी है|


मकर

आप अपने विस्तृत होते हुए परिवेश के बारे में बहुत अच्छा अनुभव करेंगे लेकिन आपके परिजन इसी को लेकर निराश होंगे|  जो आप करना चाहते हैं , उसके लिए स्वयम को समर्पित कर दें|  पर्दे के पीछे काम न करें, आप जो भी कर रहे हैं, उसके बारे में जानने दें|  अपनी जीवन में आये किसी नए दोस्त से आपको काफी लगाव का अनुभव होगा|

स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आज अपने भीतर अचानक काफी उर्जा अनुभव करेंगे और कोई ऐसा काम हाथ में लेंगे जिसे आप काफी समय से टालते आ रहे थे|  कोई नया खेल खेलने या शारीरिक व्यायाम का कोई नया तरीका अपनाएंगे|  स्वास्थ्य सम्बन्धी आज आपकी सभी अच्छी इच्छाएं पूरी होंगी|  इसीलिए,  आज अपना ध्यान रखने के लिए बहुत अच्छा दिन है और इसका प्रयोग अपने फिटनेस सम्बन्धी लक्ष्य को प्राप्त करने में करें|

प्यार और संबंध राशिफल
आपके दिमाग में अब प्यार रोमांस का जादू छाया हुआ है और अगर आप अकेले हैं तो अब आप गंभीरता से कोई रोमांटिक पार्टनर ढूँढना शुरू करेंगे|  अगर आप पहले से किसी के साथ हैं तो यह सही समय है कि आप इस सम्बन्ध को अगले स्तर पर ले जाने या इसे ख़तम करने के बारे में सोचें|  इनमें से किसी भी स्थिति में, सम्बन्ध के मामले में आज बड़े बदलावों की संभावना है|

कैरियर और धन राशिफल
आज का दिन अपने विरोधियों को आमंत्रित करने एवं अपने बुनियादी ढांचे और अपनी ताक़त को दिखाने का एक सही दिन है। इसकी वजह से आपके धुर विरोधी बोली से पहले ही हार जाएंगे या किसी परियोजना पर आप अपने हस्ताक्षर कर पायेंगे जो की आपके व्यवसाय को आगे की और ले जाएगा| उच्च प्रतिष्ठा वाला पद आपको प्रदान होगा जो की आपकी ताकत और धन में वृद्धि करेगा|


कुंभ

आपको कोई अप्रत्याशित खुशखबरी मिलेगी|  यह आपके करियर या निजी जीवन से जुडी हो सकती है लेकिन इससे आपको वित्तीय लाभ भी होंगें|  इससे आपको भविष्य में भी इसी प्रकार के लाभ उठाने का रास्ता दिखाई देगा|  आप आज बहुत अच्छे मूड में हैं और आपकी आशावादिता और खुशमिजाजी से सभी प्रभावित होंगे|  दोस्तों और परिवार के साथ आनंद लें|

स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आपके लिए अब स्वास्थ्य सम्बन्धी मसले बहुत महत्वपूर्ण हैं| अपने मन को अपने लिए सर्वोतम फिटनेस कार्यक्रम निश्चित करने दें| आपके पास अपने सभी मनपसंद व्यंजन खाने के कई मौके आयेंगे लेकिन अब अपने खाने को लेकर काफी सावधान रहें, नही तो खाने का आनंद लेने के स्थान पर आप पाचन तन्त्र से जुडी तकलीफों को भी न्योता दे सकते हैं|

प्यार और संबंध राशिफल
आप अपने सम्बन्ध में एक बहुत ही नाजुक मोड पर खड़े हैं और आज आपकी सोच-विचार में असामान्य स्पष्टता रहेगी|  आप भावनाओं में बहे बिना बिलकुल साफ़ सोच पायेंगे कि आप फ़िलहाल कहां हैं और यहा से आपको कहां जाना है|  आप यह भी आसानी से समझ पायेंगे कि आपकी जिन्दगी जिस रास्ते पर फिलहाल है आप उससे खुश हैं या नही,  उसे बदलना है या नही

कैरियर और धन राशिफल
आज आपको छिपे हुए शत्रु से सावधान रहने की जरुरत है जो की आपके कार्य क्षेत्र में आपको नुकसान पंहुचा सकते है। वे आपके बारे में अति गोपनीयता से आपके बारे में गलत बाते आपके मालिक तक पंहुचा सकते है जिसका साक्ष्य भी आपको मिल सकता है अंत सावधान रहने की जरुरत है| अपने क्रोध को संयमित रखे ताकि आपके कार्य पर इसके उल्टा प्रभाव न पड़े इसके विपरीत आपको अपने किये गए वादो को पूरा करके समय पर दिखाना होगा जैसा की अपने वादा करते वक़्त कहा था|


मीन

काफी समय से जिन्दगी एक ही ढर्रे पर चल रही है, कुछ मजेदार भी नही हो रहा| अपनी नीरस जिंदगी में कुछ साहसिक गतिविधि शामिल करें| अपने पसंदीदा पर्यटन स्थल पर जा सकते हैं या कहीं भी बाहर घूम आयें|  महत्वपूर्ण कामों को पूरा करने के लिए कुछ समय तक खुद को कुछ सामाजिक और निजी गतिविधियों से दूर कर लें ताकि एकाग्रता से काम कर पायें|

स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
युवा दिखने का राज किसी सर्जन की चाक़ू में नही है मतलब किसी सर्जरी से युवा नही हुआ जा सकता, इसकी कुंजी अच्छा और संतुलित खाना है| आप पिछले कुछ समय से अपने लुक्स को लेकर काफी चिंतित हैं, लेकिन इसका समाधान काफी आसन है|  जंक फ़ूड से दूर रहें, खूब फल-सब्जियां खाएं और बहुत सारा पानी पीयें| बहुत सारे स्वास्थ्य सम्बन्धी उत्पादों के साथ एक्सपेरिमेंट न करें, आपकी सेहत के लिए अच्छा नही होगा|

प्यार और संबंध राशिफल
आप जितनी भी कोशिश कर रहे है,  लेकिन आपका साथी आप पर ध्यान नहीं दे रहा है| ये समय अपने कृत्यों से उसे संतुष्ट करने का है| आप घर जल्दी आये और हो सके तो अपने साथी के लिए खाना बनाये| अपने कमरे को प्रकाश व् मोमबत्तियों से सजायें| अपने साथी को ये दर्शायें की प्यार आपकी नस नस में है| आपका साथी इस बात को समझेगा| अगर आप अपने साथी से दूर है तो दूरभाष के द्वारा उससे संपर्क साध सकते है|

कैरियर और धन राशिफल
आज आप क्षमावान रहेंगे और उन्हें भी माफ़ करेंगे जिन्होंने आपके साथ गलत किया है| चाहे वे आपके सहकर्मी हो जिन्होंने जलन की वजह से आपको नुकसान पहुँचाने कोशिश की या आपका क्रूर मालिक जिसने कभी आपकी बात नहीं सुनी और हमेशा से आपकी प्रगति में बाधा उत्पन्न की| आपकी वितीय स्थिति उच्च रहेगी हालाँकि आपको लाभ के लिए जोखिम उठाने पड़ सकते है|




Post a Comment

0 Comments