छठ घाट पर छिड़ा बवाल, आप को मिली जीत, केजरीवाल ने जताई ख़ुशी


बीजेपी के निगम पार्षद सुभाष भड़ाना और आम आदमी पार्टी के विधायक सौरभ भारद्वाज के बीच हुई धक्का मुक्की

दक्षिणी दिल्ली के कालकाजी इलाके में डीडीए फ्लैट्स के सामने बने डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क में छठ घाट बनाने को लेकर भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच जमकर तनातनी हुई। सूत्रों की मानें तो छठ के लिए एमसीडी के पार्क में अस्थायी रूप से घाट का निर्माण किया जा रहा था। जिसका विरोध इलाके के भाजपा के निगम पार्षद सुभाष भड़ाना ने किया। दूसरी ओर छठ बनाने को लेकर इसी क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के विधायक सौरभ भारद्वाज भी मोर्चे पर डटे रहे। देखते ही देखते मामले ने सियासी रंग अख्तियार कर लिया। कुछ देर में दोनों पार्टियों का कार्यकर्ताओं का हुजूम मौके पर उमडने लगा और जमाकर एक दूसरे के खिलाफ नारेबाज़ी करने लगे।

देर रात चले इस हंगामें के बाद आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद संजय सिंह वहाँ पहुँच गये। दोनों तरफ के कार्यकर्ताओं के बीच छिट-पुट झड़पें हुई। मामले की संजीदगी को भांपते हुए संजय वहाँ पर धरने पर बैठ गये। बढ़ते तनाव के मद्देनज़र कानून-व्यवस्था को बनाये रखने के लिए इलाके में भारी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती की गयी है।

इस मामले पर संजय सिंह ने कहा कि, भाजपा के लोग महाराष्ट्र में पूर्वांचलियों को मारते-पीटते हैं और अब यहां गुंडागर्दी करने पर उतारू हो रहे हैं। हमें छठ घाट बनाने से जबरन रोका जा रहा है। बीजेपी वाले हम पर चूड़ियां फेंक रहे हैं। पूरी दिल्ली के सामने बीजेपी काअसली आ गया है। हम यहां से नहीं जाएंगे

वहीं दूसरी ओर भाजपा के निगम पार्षद सुभाष भड़ाना का कहना है कि, इस पार्क के बगल वाले पार्क में पहले से ही छठ पूजा की जाती रही है, तो इस पार्क को उजाड़ने की क्या जरूरत आन पड़ी। इस पार्क में घास लगी है और बच्चों के झूले भी लगे हैं। इसके बाद से ही आम आदमी में भारी रोष है। जो उनके इस ट्विट में देखने को मिला।

आम आदमी पार्टी के ऑफिशियलहैंड़ल से इस ट्विट के बाद आम आदमी पार्टी के कई बड़े चेहरे मैदान में कूद पड़े। संजय भाजपा को पूर्वांचली विरोधी कहते हुए ये ट्विट करते है।


मनोज तिवारी अरविंदकेजरीवाल पर मौकापरस्त राजनीति करने का आरोप लगाते हुए, इस मामले को आगामी दिल्ली विधानसभा चुनावों से जोड़ते हुए लिखते है कि


मनोज तिवारी के इस ट्विट पर पलटवार करते हुए दिलीप कुमार पाण्डेय आम आदमी पार्टी की ओर से सफाई पेश करते है।

मनोज तिवारी को घेरने में दक्षिण दिल्ली से विधायक सौरभ भारद्वाज भी कहा पीछे रहने वाले थे। उन्होनें ने भी मनोज तिवारी को करार ज़वाब देते हुए ये लिखा


इस बीच ये एक दस्तावेज़ सामने आ रहा है। उम्मीद है इसके सामने आने बाद सारा विवाद खत्म हो जाना चाहिए। जिसमें साफतौर पर देखा जा सकता है कि एसडीएम कालका जी ने अस्थायी रूप से छठ घाट बनाने के ऑफिशियल अनुमति दी है। इसलिए इस मामले पर अब राजनीति बंद हो जानी चाहिए।


मसले पर आप और बीजेपी की बढ़ती रार अब शायद थमती नज़र आ रही है, छठ घाट बनाने को लेकर आम आदमी पार्टी को बढ़त मिल गई है, जिसकी घोषणा खुद सीएम केजरीवाल ने ट्विटर पर की, वो लिखते है कि पूर्वांचल के भाइयों की जीत हुई है और अहंकार की हार, छठ घाट अब बनने जा रहा है|



Post a Comment

0 Comments