Odd-Even Scheme 2019- विजय गोयल ने ये हरकत करके ऑड-ईवन स्कीम को दी चुनौती



दिल्ली में प्रदूषण का दमघोंटू दौर जोरों पर है। ऐसे में केजरीवाल सरकार पर इससे निपटने का भारी प्रेशर है। जनता की अपेक्षा और विपक्ष के जोरदार हमलों के बीच केजरीवाल सरकार ने आज से ऑड-ईवन स्कीम को दिल्ली की सड़कों लागू कर दिया है। केजरीवाल भरसक कोशिश कर रहे है कि प्रदूषण के खिलाफ की जा रही है कवायदों का कुछ बेहतर नतीज़ा निकले। ऑड-ईवन के साथ-साथ केजरीवाल कार-पूलिंग की भी अपील राजधानी वासियों से कर रहे है। 

विजय गोयल उतरे विरोध में 

भाजपा के वरिष्ठ नेता विजय गोयल इसे केजरावाल का पॉलिटिकल स्टंट बता, इसकी खुलेआम आम आलोचना कर रहे है। उन्होनें साफ बोल दिया है कि, वे इस स्कीम का उल्लंघन करेगें। ये सारी कवायदें आने वाले दिल्ली विधानसभा चुनावों के मद्देनज़र की जा रही है। ये साफतौर से राजनैतिक हथकंड़ा और नाटक है। 

पहले भी उल्लंघन कर चुके है विजय गोयल 

साल 2016 के दौरान विजय गोयल ठीक इसी तरह उल्लंघन कर चुके है। ऑड-ईवन स्कीम के दौरान विजय गोयल 2000 रूपये का चालान भुगत चुके है।

आज दिन की शुरूआत होते ही ट्विटर पर केजरीवाल ने दिल्ली की जनता से इमोशनल की ओर कहा

इसके साथ ही केजरीवाल ने राजधानी मे चलने वाले ऑटो चालकों से अतिरिक्त किराया ना वसूलने की गुजारिश की भी।


इसके साथ ही आम आदमी पार्टी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैण्ड़िल से एक वीडियों भी पोस्ट किया है। जिसमें दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया साइकिल पर बैठकर दफ्तर के लिए घर से निकलते हुए देखे जा सकते है।



आरती दिल्ली के लोगों से मुखातिब हो लिखती है कि, आप लोग ये मत भूलिये प्रदूषण को बढ़ाने में भाजपा का भी योगदान रहा है।


अरूण अरोड़ा ट्विटर पर एक वीडियों पोस्ट कर लिखते है कि, केन्द्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर चाहते है कि दिल्ली सरकार हरियाणा और पंजाब के किसानों को 1500 करोड़ रूपये का भुगतान करे।



प्रदूषण ऐसी समस्या है जिससे हर कोई प्रभावित होता है। ऐसे में दिल्ली सरकार उसके खिलाफ कोई मुहिम छेड़ती है तो उसका स्वागत सभी को करना चाहिए। हर चीज़ में राजनीति करना गलत होता है। भले ही विजय गोयल इसे विधानसभा चुनावों के मद्देनज़र पॉलिटिकल स्टंट बता रहे हो। लेकिन ये ऑड-ईवन स्कीम नयी नहीं हो, जो चुनावों से पहले शुरू की जा रही हो। विजय गोयल को स्वागत करना चाहिए। बतौर सियासी शख्सियत इसका उल्लंघन करके वो लोगों के बीच गलत संदेश दे रहे है।

Post a Comment

0 Comments