World Photography Day - विश्व फोटोग्राफी दिवस

फोटोग्राफी और कैमरो से जुड़ी कुछ रोचक बातें

  • क्या आप लोग जानते है, फोटोग्राफी की भाषा में CCD का मतलब Café Coffee Day नहीं होता है। बल्कि इसका मतलब होता है Charged Coupled Device, इसका काम Light Signal को Boost करके Photo को Process करना होता है। साथ ही ये Analog Signals को Digital Signal में भी Convert करता था।

  • विश्व की पहली रंगीन फोटो साल 1861 में खींची गयी थी। इस काम को करने में फोटो सेंसटिव प्लेट और कॉरसपॉडिंग फिल्टर का इस्तेमाल किया गया था।

  • विश्व की पहली फोटो का प्रोजेक्शन कैमरा ऑबुस्करा की सहायता से किया गया।

  • पहले कैमरे की फ्लैश लाइटें काफी खतरनाक हुआ करती थी। इनसे हमेशा दुर्घटना होने का भय बना रहता था। इस काम के लिए पौटेशियम कॉलोराइड और ऐल्युमीनियम का इस्तेमाल किया जाता था। अगर दोनों को मिलने में जरा सी भी गड़बड़ी हुई तो धमाका होना पक्का था।

  • विश्व की सबसे मंहगी फोटो रेईन-2 है। जिसे साल 1999 के दौरान आंद्रे गुरस्की ने खींचा था। ठीक 12 साल बाद 2011 में  एक नीलामी के दौरान ये 4,338,500 डॉलर की बिकी थी।

  • इमेज की रिकॉर्डिंग करने वाला पहला कैमरा फ्रांस में बनाया गया था। इस डॉर्ग्यूटाइप को सुशे बंधुओं ने बनाया था। साल 2007 में ये कैमरा 800,000 डॉलर में बिका।

  • भारत में 90 के दशक में जिन लोगों में फोटोग्राफी में हाथ आजमाया होगा, वो लोग KODAK फिल्म रोल से अच्छी तरह वाकिफ होगें। क्या आप लोग जानते KODAK शब्द का कोई मतलब नहीं होता है। KODAK के फाउंडर जॉर्ज ईस्टमैन को ‘K’ लैटर का साउंड काफी दमदार लगता था, इसी वज़ह उन्होनें ‘K’ को शुरूआत में रखते हुए, फिल्म रोल का नाम KODAK कर दिया।

  • क्या आप जानते कॉफी की मदद से निगेटिव को ब्लैक एंड व्हाइट फोटो में डेवलप किया जा सकता है, जी हाँ आप लोगों ने सही सुना। वॉशिंग सोडा, कॉफी और विटामिन-सी की मदद से ब्लैक एंड व्हाइट निगेटिव डेवलप किये जा सकते है।

  • एक अनुमान के मुताबिक साल भर में फेसबुक पर 730 बिलियन इमेज शेयर की जाती है। व्हॉट्स ऐप पर 255 बिलियन और 22 बिलियन इन्टाग्राम पर साझा की जाती है।

  • अगर आप खुद को इमोशनली स्ट्रॉग दिखाना चाहते है तो, आपको अपने चेहरे की बायें हिस्से की एक तरफा फोटो खिंचवानी चाहिए। ऐसा करना काफी attractive दिखता है।

  • अगर आप पुरानी फोटोज् देखते होगें तो, आपके जहन् में एक ख्याल जरूर आता होगा, पहले के जमाने के लोग फोटो खिंचवाते वक़्त मुस्कुराते क्यों नहीं थे। इसके पीछे एक Technical Reason है। पहले के जमाने में large format cameras का इस्तेमाल होता था। फोटो खींचने में घंटो भर से ज़्यादा का समय लगता था। ऐसे में लंबे समय तक चेहरे पर मुस्कुराहट बनाये रखना नामुमकिन होता था।  

ये विश्व इतिहास के कुछ ऐसी तस्वीरें जो अपने गहरे संदेश के लिए जानी जाती है

 

 








आइये देखते है, इस मौके पर ट्विटर किसने और क्या लिखा

मशहूर फुटबॉल क्लब चेलसिया ने कुछ इस तरह इस दिन को बयां किया



डाना कुछ फोटोज् शेयर करती हुई लिखती है कि



  BTS ने फोटोग्राफी में अपने हाथ आजमाये है, उसकी कुछ झलकियां उन्होनें ट्विटर पर भी साझा की


टॉम कैट की महारत् नेचर फोटोग्राफी में है, आप लोगों को यकीन ना आये तो देख सकते है।


 केटीआर ने अपने फोटोग्राफी स्किल्स को ट्विटर पर कुछ यूं बयां किया



Mark Bentley कहां पीछे रहने वाले थे। Mark ने Military Training से जुड़े कुछ फोटो साझा किये


जावेद लिखते है कि, ये लड़की शादी के लिए लड़कों से ज़्यादा कुत्ते को तव़्ज़जों देती है


Meredith Frost तव़्ज़ फरमाती है कि, ये अब तक का मेरा सबसे बेस्ट क्लिक है।


 अब एक सवाल क्या आप लोगों ने World Photography Celebrate किया, अगर नहीं तो अभी निकलिये अपना DSLR लेकर...

-राम अजोर
सह संपादक, ट्रेन्डी न्यूज़

Post a Comment

0 Comments