देश के कई हिस्से भारी प्रदूषण की मार से झेल रहे है। खासतौर से उत्तर भारत। राजधानी में बढ़े प्रदूषण के लिए सर्वोच्च न्यायालय ने केन्द्र सरकार और दिल्ली सरकार को बुरी तरह लताड़ा। वहीं दूसरी ओर आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच इस मसले को लेकर जुब़ानी जंग काफी तेज रही। दिल्ली में बढ़े स्मॉग और प्रदूषण के लिए भाजपा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष ने केजरीवाल को जमकर घेरा। विजय गोयल ने सांकेतिक विरोध जता कर ऑड-ईवन का विरोध कर चार हज़ार रूपये का चालान कटवाया।
#WATCH Meerut: BJP leader Vineet Agarwal Sharda speaks on pollution issue. Says "...Ye jo zehreeli hawa aa rahi hai, zehreeli gas aayi hai ho sakta hai kisi bagal ke mulk ne chhodi ho jo humse ghabraya hua hai. Mujhe lagta hai Pakistan ya China humse ghabraye huye hain..." (5.11) pic.twitter.com/Ajnw5d7jXU— ANI UP (@ANINewsUP) November 5, 2019
सामने आया भाजपा नेता विनीत अग्रवाल का अनोखा बयान
मेरठ से भारतीय जनता पार्टी के नेता विनीत अग्रवाल ने इस मुद्दे का अन्तर्राष्ट्रीयकरण कर दिया। उन्होने कहा कि, “ये जो जहरीली हवा आ रही है। जहरीली गैस आयी है, हो सकता है किसी बगल के मुल्क ने छोड़ी है। जो हमसे घबराये हुए है। मुझे लगता है। पाकिस्तान या चीन हमसे घबराये हुए है”
अरविंद केजरीवाल को भी घेरा
साथ ही विनीत अग्रवाल ने ये भी कहा कि मुख्यमंत्री केजरीवाल के मुताबिक पराली जलाने से नुकसान हो रहा है, कारखानों से नुकसान हो रहा है। किसान और कारोबारियों को इतना प्रभावित मत कीजिए, दोनों ही देश की रीढ़ हैं, इनके टूटने से देश आगे नहीं बढ़ पायेगा।
अप्रत्यक्ष रूप से शी-जिनपिंग और इमरान खान पर किया जुबानी हमला
जिस अन्दाज़ में विनीत अग्रवाल ने ये बयान दिया है। उससे एक बात साफ हो जाती है। वो पाकिस्तान और चीन पर प्रदूषण फैलाने का आरोप लगा रहे है। इस तरह से चीन में सर्वोच्च पद यानि कि राष्ट्रपति के पद पर शी-जिनपिंग बैठे हुए है और दूसरी और उनके निशाने पर पाकिस्तानी पीएम इमरान खान है।
सुमित गहलावत रामाधीर सिंह (तिग्मांशु धूलिया) की ये फोटो साझा करके विनीत अग्रवाल पर निशान साधते है।
— Sumeet Gahlawat (@GahlawatSumeet) November 6, 2019
एक अन्य ट्विटर यूजर विनीत अग्रवाल को ट्रोल करते हुए ये फोटो साझा करते है।
— ଗାଁ ଡାକ୍ତର 👨⚕️💉💊 (@Drakshays) November 6, 2019


0 Comments