आमिर खान एक फिर से बॉक्स ऑफिस पर आग लगाने जा रहे है। लेकिन इसके लिए फैंस को थोड़ा इंतज़ार करना होगा। आमिर लाल सिंह चड्ढ़ा बनकर अगले साल क्रिसमस के मौके पर सिने-स्क्रीन पर उतरेगें। फिलहाल फिल्म की शूटिंग इंदौर में की जा रही है। बतौर नैरेटिव हुकिंग के लिए आज इस फिल्म से जुड़ा मोशन पोस्टर आमिर खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउन्ट पर साझा किया।
इस पोस्ट के साथ उन्होनें लिखा है। क्या पता हम में है कहानी, या कहानी में हैं हम। ये मोशन पिक्चर के साथ सुनी जा सकती है। बताया जा रहा है कि, ये फिल्म हॉलीवुड फिल्म फॉरेस्ट गंप का रिमेक है। फॉरेस्ट गंप 1994 में रिलीज हुई थी। साल 1986 में आये विन्सटन ग्रूम के उपन्यास पर फॉरेस्ट गंप की स्क्रिप्ट का ताना-बाना बुना गया था।
इस फिल्म में आमिर खान एक सिख किरदार की भूमिका निभा रहे है। फिल्म का डायरेक्शन अद्वैत चंदन कर रहे है। फिल्म का प्रोडक्शन वॉयकॉम स्टूडियोज् और आमिर खान प्रोडक्शन के बैनर तले हो रहा है। फिल्म में बतौर गीतकार अभिताभ भट्टाचार्य और संगीतकार प्रीतम को लिया गया है। बताया ये भी जा रहा है कि लीड रोल के लिए मेकर्स के पहली पसन्द शाहरूख खान थे।
आमिर खान के ऑपोजिट करीना कपूर इस फिल्म का हिस्सा है। ये जोड़ी एक बार थ्री-इडियट का अपनी धमक दिखा चुकी है। लाल सिंह चड्ढ़ा का किरदार निभाने के लिए आमिर खान ने 12 से 14 किलो अपना वजन कम किया ताकि किरदार के मुताबिक उनका शरीर प्रॉपर फीटिंग में आ सके।
फिल्म का शूट दिल्ली, पंजाब, अमृतसर, चंडीगढ़, लद्दाख, राजस्थान में किया जायेगा। स्टोरी प्लॉट में तीन दशकों की कहानी को समेटा गया है। फिल्म के सिलसिले अभी हाल में ही आमिर श्री हरमंदिर साहिब गुरूद्वारे भी गये थे।
फिल्म के मोशन पोस्टर को देखकर ट्विटर पर तरह-तरह के रिएक्शन देखने को मिल रहे है। चुलबुल राधे नाम से एक यूजर ट्विटर पर लिखते है कि अगले साल राधे और लाल सिंह चड्ढा एक साथ रिलीज हो रही है। भाग कनाडियन (अक्षय कुमार) भाग
Radhe And #LaalSinghChaddha Both Will Release SOLO Next Year— CHULBUL RADHE 😎 (@Being__RADHE) November 6, 2019
Bhaag Canadian Bhaag 😂😂😂😂 pic.twitter.com/PvCUMAnDrH
आईएम जुनैद लिखते है कि, ये फिल्म 400 करोड़ कमाने वाली पहली फिल्म होगी।
First 400cr movie loading.... #LaalSinghChaddha pic.twitter.com/6e86d3ejO6— iamJunaid (@InoxentJunaid4) November 6, 2019

0 Comments